{"_id":"60dbe3c68ebc3e73752130de","slug":"bihar-hajipur-to-kolkata-high-speed-bus-hits-truck-in-dhanbad-jharkhand-many-passengers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनबाद में हादसा: बिहार से बंगाल जा रही बस ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, 30 मुसाफिर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनबाद में हादसा: बिहार से बंगाल जा रही बस ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, 30 मुसाफिर घायल
Wed, 30 Jun 2021 08:53 AM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
Published by: कुमार संभव
Updated Wed, 30 Jun 2021 08:53 AM IST
सार
इस हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, माना जा रहा है कि बस के ड्राइवर को शायद झपकी आ गई होगी। ऐसे में उसने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
झारखंड के धनबाद में हुआ हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झारखंड के धनबाद जिले में राजगंज स्थित जीटी रोड डोमनपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बिहार के हाजीपुर से पश्चिम बंगाल के कोलकाता जा रही तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में करीब 30 मुसाफिरों के घायल होने की सूचना है। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, 20 घायलों को धनबाद पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि बस के ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के मुताबिक, निजी बस हाजीपुर से कोलकाता जा रही थी। झारखंड के धनबाद में जीटी रोड पर उसने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा होते ही बस सवार मुसाफिरों में अफरा-तफरी मच गई। लोग चीख-पुकार मचाने लगे। किसी ने पुलिस को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया। इसके बाद करीब 20 घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
ड्राइवर को झपकी लगने से हुआ हादसा!
इस हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, माना जा रहा है कि बस के ड्राइवर को शायद झपकी आ गई होगी। ऐसे में उसने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन