{"_id":"5d6a6f928ebc3e01542f6344","slug":"before-modi-government-country-rein-was-in-hand-of-weak-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी से पहले देश की बागडोर लुंज-पुंज हाथों में थीः जेपी नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी से पहले देश की बागडोर लुंज-पुंज हाथों में थीः जेपी नड्डा
Sat, 31 Aug 2019 06:46 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 31 Aug 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को यहां कहा कि हमें इस बात का गौरव है कि आज देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी जैसे राष्ट्रभक्त के हाथों में है जो देश के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं जबकि इससे पूर्व देश की बागडोर लुंज-पुंज हाथों में थी जिससे राष्ट्र का बहुत नुकसान हुआ।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं को यहां संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि राज्य के नवनिर्माण में नीति के साथ नियत भी ईमानदार होनी चाहिए, तभी किसी देश का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि, हमें इस बात का गौरव है कि आज देश की बागडोर देश के प्रति समर्पित एक भाजपाई नेता नरेंद्र मोदी के सुरक्षित हाथों में है, जिन्होंने अपने जीवन को राष्ट्रीय हितों के लिए समर्पित कर दिया है।
विज्ञापन
नड्डा ने कहा कि मोदी के पूर्व सत्ता का संचालन लुंज-पुंज हाथों में था, जिसका अंतर्राष्ट्रीय जगत में कोई महत्त्व नहीं था, क्योंकि वैसे तत्व अपने पारिवारिक हितों से ऊपर उठकर जन कल्याण की बात सोच ही नहीं सकते थे। नड्डा ने कहा कि, राष्ट्रीय हितों के लिए राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बड़े निर्णय लेकर भाजपा की केन्द्रीय सरकार ने जता दिया कि, वह कड़े फैसले लेने में तनिक भी नहीं हिचकने वाली है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की चर्चा करते हुए नड्डा ने कहा कि, संविधान का अनुच्छेद 370 देश के लिए नासूर की तरह था, जिसे एक ही झटके में हमारी सरकार ने खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि, जम्मू कश्मीर का मामला राजनीतिक के साथ कूटनीतिक भी था, जिसे खत्म करते हुए भारत ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि, इसपर कोई समझौता नहीं होगा और पाक अधिकृत कश्मीर को हम किसी भी हालत में लेकर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए जीता है और मरता है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की मजबूती से ही हमारी संप्रभुता एवं अखंडता सुरक्षित रह सकती है, जिसे भाजपा कभी विस्मृत नहीं होने देगी।