फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bebi Devi takes oath as minister in Jharkhand

Jharkhand: दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने ली मंत्री पद की शपथ, मुख्मंत्री सोरेन ने दी बधाई

Mon, 03 Jul 2023 03:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 03 Jul 2023 03:32 PM IST
सार

Jharkhand: गिरिडीह जिले के डुमरी से झामुमो के चार बार विधायक रहे महतो का कोविड-19 के कारण लंबी बीमारी के बाद छह अप्रैल को चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था।    

विज्ञापन
Bebi Devi takes oath as minister in Jharkhand
बेबी देवी। - फोटो : ट्विटर/हेमंत सोरेन कार्यालय

विस्तार

झारखंड के पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने सोमवार को झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन में एक कार्यक्रम में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री और अन्य कैबिनेट मंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

विज्ञापन

 

जगरनाथ महतो के निधन के बाद हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में एक मंत्री पद खाली हो गया था। उनके पास स्कूली शिक्षा व साक्षरता और उत्पाद शुल्क का प्रभार था। गिरिडीह जिले के डुमरी से झामुमो के चार बार विधायक रहे महतो का कोविड-19 के कारण लंबी बीमारी के बाद छह अप्रैल को चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था।    
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेबी देवी मौजूदा यूपीए सरकार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की दूसरी नेता हैं, जो विधानसभा के लिए चुने जाने से पहले मंत्री बनी हैं। इससे पहले हफीजुल अंसारी ने 6 फरवरी, 2021 को मंत्री पद की शपथ ली थी। बाद में, उन्होंने 2 मई, 2021 को उन्होंने मधुपुर उपचुनाव जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed