फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ATS Dy SP and Police SI shot by criminals in Ramgarh jharkhand

Jharkhand: रामगढ़ में अमन साहू गैंग के अपराधियों ने ATS के डिप्टी एसपी और एसआई को मारी गोली, हालत गंभीर

Tue, 18 Jul 2023 01:33 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 18 Jul 2023 01:33 AM IST
सार

रामगढ़ पुलिस ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए रांची लाया गया है। डिप्टी एसपी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
ATS Dy SP and Police SI shot by criminals in Ramgarh jharkhand
पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले में पतरातू इलाके में अमन साहू गिरोह के अपराधियों ने ATS के डिप्टी एसपी और रामगढ़ जिला पुलिस के एक एसआई को गोली मार दी। रामगढ़ पुलिस ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए रांची लाया गया है। डिप्टी एसपी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


रामगढ़ के एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि अमन साहू गैंग के अपराधियों को पकड़ने के लिए एटीएस और रामगढ़ पुलिस की टीम छापेमारी करने आई थी। रामगढ़ जिले के पतरातू इलाके में अपराधियों ने पुलिस को देख उन पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के दौरान एटीएस में तैनात डीएसपी नीरज कुमार और एसआई सोनू साव को गोली लगी है। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को रांची के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन


दोनों पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर... 
झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और आईजी (अभियान) एवी होमकर ने कहा कि एटीएस रांची की एक टीम रामगढ़ जिले के पतरातू इलाके में छापेमारी कर रही थी। एटीएस डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर रही विशेष टीम पर कुछ अपराधियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें नीरज कुमार और एसआई सोनू साव को गोली लगी है। दोनों की हालत स्थिर है और रांची के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बेखौफ हुए अपराधी...
हाल के दिनों में झारखंड में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि देखने को मिली है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एक दिन पहले रविवार को रामगढ़ जिले में ही सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (सीसीएल) के एक कर्मचारी को कुछ बदमाशों ने निशाना बनाया था। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने कर्मचारी पर गोलियां बरसाई थीं। घायल कर्मचारी को रांची के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

वहीं, रविवार को ही लातेहार जिले में जादू-टोने के शह में एक बुजुर्ग दंपती की उनके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

धनबाद में आरएसएस नेता की गोली मारकर हत्या
इससे पहले, 12 जुलाई को धनबाद जिले में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के नेता को कुछ अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। आरएसएस नेता की पहचान 55 वर्षीय शंकर प्रसाद के रूप में हुई थी, जो धनबाद में आरएसएस के संपर्क प्रमुख थे। 


बंदूकधारियों ने पीडीएस डीलर की गोली मारकर हत्या की
एक अन्य घटना में पलामू जिले में अज्ञात हमलावरों ने 40 वर्षीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छतरपुर थाने के भिखीपलवा गांव में बंगाली ओरांव नामक व्यक्ति पर उसके घर के अंदर हमला किया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed