फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   At meeting with NITI Aayog, Jharkhand CM demands hike in coal royalty, additional food grains

Jharkhand: सीएम सोरेन ने नीति आयोग के साथ की बैठक, कोयला रॉयल्टी और अतिरिक्त खाद्यान्न में बढ़ोतरी की मांग की

Thu, 13 Jul 2023 12:14 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची (झारखंड)।
पीटीआई, रांची (झारखंड)। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 13 Jul 2023 12:14 PM IST
सार

नीति आयोग के सदस्य विनोद कुमार पॉल के नेतृत्व में नीति आयोग की आठ सदस्यीय टीम विभिन्न पहलुओं पर प्रगति की समीक्षा करने के लिए झारखंड के दौरे पर है। इस दौरान बुधवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई

विज्ञापन
At meeting with NITI Aayog, Jharkhand CM demands hike in coal royalty, additional food grains
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नीति आयोग की एक टीम के साथ बैठक में कोयले पर रॉयल्टी बढ़ाने की मांग की। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बैठक में उन्होंने भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजा जारी करने का मुद्दा भी उठाया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि यह विभिन्न कोयला कंपनियों के पास लंबित है।

विज्ञापन


नीति आयोग के सदस्य विनोद कुमार पॉल के नेतृत्व में नीति आयोग की आठ सदस्यीय टीम विभिन्न पहलुओं पर प्रगति की समीक्षा करने के लिए झारखंड के दौरे पर है। इस दौरान बुधवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई। सोरेन ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के एवज में विभिन्न कोयला कंपनियों का लगभग 80,000 करोड़ रुपये का मुआवजा बकाया है और केवल 2,532 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

विज्ञापन


कोयले पर रॉयल्टी बढ़ाने और अतिरिक्त खाद्यान्न की भी मांग
उन्होंने कहा, कोयला कंपनियों को अपनी अधिग्रहीत जमीन के लिए मुआवजा देना चाहिए, भले ही उस पर खनन कार्य शुरू नहीं हुआ हो। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि कोयला कंपनियां इस बात पर रिपोर्ट सौंपेंगी कि कितनी जमीन अधिग्रहित की गई और कितना मुआवजा दिया गया। सोरेन ने कोयले पर रॉयल्टी बढ़ाने की भी मांग की। मुख्यमंत्री ने केंद्र से अतिरिक्त खाद्यान्न की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र के पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के हिस्से के रूप में लाभार्थियों के लिए एक निश्चित कोटा है, लेकिन राज्य में अधिक लाभार्थियों को सब्सिडी वाले राशन की आवश्यकता है। राज्य सरकार ग्रीन कार्ड श्रेणी के तहत अतिरिक्त 20 लाख लाभार्थियों को सब्सिडी वाला राशन दे रही है।

पीएम आवास योजना के तहत 8.5 लाख घरों की भी मांग
सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार को अतिरिक्त लाभार्थियों के लिए बाजार से अनाज खरीदना पड़ता है क्योंकि एफसीआई उनके लिए अनाज उपलब्ध नहीं करा रहा है। उन्होंने कहा, नीति आयोग को केंद्र सरकार के समक्ष झारखंड की मांग रखनी चाहिए कि एफसीआई को राज्य सरकार के राशन कार्ड धारकों के लिए भी अनाज उपलब्ध कराना चाहिए। उन्होंने राज्य के लोगों के लिए पीएम आवास योजना के तहत 8.5 लाख घरों की भी मांग की।


पॉल ने कहा कि नीति आयोग केंद्र और राज्य सरकारों के बीच एक सेतु का काम करता है। उन्होंने बताया कि झारखंड के विकास के लिए केंद्र से जो भी सहयोग की जरूरत होगी आयोग उस पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि बैठक सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed