फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ashish sawarn of deoghar Jharkhand hoisted indian flag in Africa highest mountain kilimajaro

बैद्यनाथधाम के आशीष ने अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत किलिमंजारो पर तिरंगा लहराया

Tue, 05 Dec 2017 05:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Tue, 05 Dec 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
Ashish sawarn of deoghar Jharkhand hoisted indian flag in Africa highest mountain kilimajaro
देवघर के आशीष अफ्रीका के किलिमंजारो पर्वत पर झंडा लहराते हुए
झारखंड के बैद्यनाथधाम (देवघर) के रहनेवाले आशीष सावर्ण ने देश का झंडा अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत पर लहराया है। पेश से कंप्यूटर इंजीनियर आशीष का इरादा अब इससे भी ऊंचे पर्वत पर चढ़ना है। 
विज्ञापन


अफ्रीका के देश तंजानिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो में भारत का झंडा लहराने के बाद झारखंड के बैद्यनाथधाम देवघर के आशीष सावर्ण ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल की है। किलिमंजारो की ऊंचाई समुद्र तल से चोटी तक 5,895 मीटर (19,300 फीट) है। 
विज्ञापन


किलिमंजारो को फतेह करने के बाद आशीष इससे भी ऊंचे पर्वत की चढ़ाई करना चाहते हैं। अब वे अर्जेंटिना और चिली के बीच स्थित एकोन कागुआ पर्वत पर चढ़ाई करेंगे, जिसकी ऊंचाई 21,000 फीट है। जिसे अगले साल पूरा करने का लक्ष्य है। उसके बाद वे हिमालय पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने की इच्छा रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवघर के पोखनाटिल्हा मुहल्ला के रहनेवाले आशीष अमेरिका के ऑरेगन राज्य में कंप्यूटर चिप की कंपनी इंटेल में सिस्टम इंजीनियर हैं। अमेरिका की इस कंपनी में काम करने के दौरान स्वास्थ्य और खेलों को लेकर लोगों की जागरूकता को देखा वे काफी प्रभावित हुए। जिसके बाद उनकी रूचि पर्वतारोहण के क्षेत्र में बढ़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed