फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Arjun Munda says Arrest of BJP leaders politically motivated in Jamshedpur violence

Jharkhand: जमशेदपुर हिंसा को लेकर भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित, केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान

Sat, 15 Apr 2023 12:04 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 15 Apr 2023 12:04 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मुंडा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है। हम ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा करते हैं।

विज्ञापन
Arjun Munda says Arrest of BJP leaders politically motivated in Jamshedpur violence
Union minister Arjun Munda - फोटो : ANI

विस्तार

जमशेदपुर में धार्मिक झंडे के कथित अपमान को लेकर भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने भाजपा नेताओं सहित दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को दावा किया कि हिंसा को लेकर भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित थी, साथ ही उन्होंने प्रशासन पर छोटी घटना को अप्रिय घटना में बदलने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने घाघीडीह केंद्रीय कारावास का दौरा किया और भाजपा नेता अभय सिंह, पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिला अध्यक्ष और जिला समिति के उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री मुंडा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है। हम ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा करते हैं, लेकिन प्रशासन का रुख निष्पक्ष होना चाहिए न कि किसी दबाव में।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में कई ऐसे लोग हैं, जिनका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है और अभी भी राजनीतिक दबाव में विभिन्न स्थानों से पकड़े गए हैं। शास्त्रीनगर इलाके में रविवार को एक धार्मिक झंडे के कथित अपमान को लेकर हुई हिंसा के सिलसिले में भाजपा के दो नेताओं समेत कुल 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन मुंडा ने जोर देकर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के काम में लगे हुए हैं और उनकी पार्टी उनके साथ अन्याय नहीं होने देगी। आगे उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक छोटी सी घटना थी, लेकिन प्रशासन ने इसे एक अप्रिय घटना में बदल दिया। पुलिस ने कहा कि इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा अभी भी लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed