फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   another shameful incident of burning and killing wives

कहीं बीवी को काट डाला तो कहीं जला डाला

Sat, 09 Mar 2013 01:20 PM IST
गोईलकेरा/इंटरनेट डेस्क
गोईलकेरा/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 09 Mar 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
another shameful incident of burning and killing wives

पूरे देश में जहां शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा था वहीं, झारखंड पुलिस के एक जवान ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। ऐसी ही एक घटना में एक पति ने पत्नी को केरोसिन छिड़ककर जला दिया और मरा समझ कर जंगल में फेंक दिया।

विज्ञापन


पहली घटना पश्चिम सिंहभूम जिले के गोईलकेरा की है। यहां गोईलकेरा प्रखंड के कदमडीहा गांव का वीरेंद्र सुरीन चार दिन पहले अपने गांव आया था। वह जमशेदपुर स्थित बिष्टुपुर थाने में पदस्थापित है और कोषागार की सुरक्षा में तैनात है। वीरेन्द्र को अपनी पत्नी मुक्ता सुरीन के अवैध संबंध होने का संदेह था। उसे यह भी शक था कि दोनों बच्चे उसकी जैविक संतान नहीं हैं।
विज्ञापन


पत्नी पर शक के कारण वीरेंद्र ने उसे जान से मार दिया। वीरवार की शाम वीरेंद्र सुरीन ने अपने घर पर 28 वर्षीय पत्नी तथा दो दोस्तों के साथ पार्टी की। रात के दस बजे उसके दोनों दोस्त घर से चले गए। उसके बाद पत्नी भी सोने चली गई। इसी बीच नशे की हालत में वीरेन्द्र ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या कर दी। सुबह ग्रमीणों से जानकारी मिलने पर पुलिस ने वीरेंद्र को मौके से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर रामगढ़ स्थित बरकाकाना के वनजारी मंदिर के पास पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। जली हुई महिला को छटपटाते देख लोगों की नजर उस पर पड़ी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि महिला के पति की दो अन्य पत्नीयां भी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed