{"_id":"68b3f1c13cc0ac812003e537","slug":"amar-bauri-hits-back-at-vice-presidential-candidate-b-sudarshan-reddy-s-statement-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी के बयान पर अमर बाउरी का पलटवार, कहा- संविधान पर भरोसा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी के बयान पर अमर बाउरी का पलटवार, कहा- संविधान पर भरोसा नहीं
Sun, 31 Aug 2025 12:26 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:26 PM IST
सार
झारखंड विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार पर उठाए गए सवालों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री अमर बाउरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और जेल भेजने के मामले पर केंद्र सरकार पर उठाए गए सवालों को झारखंड विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने खारिज कर दिया है।
अमर बाउरी ने किया कड़ा तंज
अमर बाउरी ने कहा कि बी सुदर्शन रेड्डी द्वारा की गई बयानबाजी न केवल नक्सलियों के समर्थन की तरफ इशारा करती है, बल्कि इंडिया गठबंधन की तुष्टिकरण और वोट बैंक राजनीति को भी उजागर करती है। उन्होंने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी किसी सरकार के निर्देश पर नहीं हुई, बल्कि यह न्यायपालिका के आदेशानुसार हुई। इसी तरह उनकी जमानत भी न्यायालय के आदेश पर मिली।
ये भी पढ़ें- Jharkhand: महागठबंधन की 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल होंगे सीएम सोरेन, पटना के गांधी मैदान में देंगे संबोधन
विज्ञापन
संविधान पर विश्वास पर उठाए सवाल
बाउरी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जिस तरह से बयान दे रहे हैं, उससे साफ लगता है कि उनका भारत के संविधान पर विश्वास नहीं है। उन्होंने सभी से अपील की कि संवैधानिक प्रक्रियाओं और न्यायपालिका के आदेश का सम्मान किया जाना चाहिए।