{"_id":"6690d2c650f2176963024546","slug":"all-india-prant-pracharak-baithak-of-rashtriya-swayamsevak-sangh-started-news-in-hindi-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: रांची में RSS के प्रांत प्रचारकों की तीन दिवसीय बैठक शुरू, मोहन भागवत समेत अन्य दिग्गज भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: रांची में RSS के प्रांत प्रचारकों की तीन दिवसीय बैठक शुरू, मोहन भागवत समेत अन्य दिग्गज भी शामिल
Fri, 12 Jul 2024 12:26 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज जेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज जेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 12 Jul 2024 12:26 PM IST
सार
Prant Pracharak Baithak: सुनील अंबेकर ने बताया कि बैठक के दौरान आरएसएस के आगामी शताब्दी वर्ष समारोह पर भी चर्चा की जाएगी। अगले साल विजयदशमी के मौके पर संगठन के 100 साल पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
प्रांत प्रचारक बैठक
- फोटो : ANI (Video Grab)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत प्रचारकों की तीन दिवसीय वार्षिक बैठक शुक्रवार को रांची में हुई। संघ के प्रमुख मोहन भागवत, महासचिव दत्तात्रेय होसबाले, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और सभी प्रांत प्रचारकों समेत समेत अन्य शीर्ष नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वर्तमान समय में देशभर में संघ की 73,000 शाखाएं हैं। देशभर में प्रत्येक मंडल में कम से कम एक शाखा स्थापित करने का प्रयास जारी है।
सुनील अंबेकर ने बताया कि बैठक के दौरान आरएसएस के आगामी शताब्दी वर्ष समारोह पर भी चर्चा की जाएगी। अगले साल विजयदशमी के मौके पर संगठन के 100 साल पूरे हो जाएंगे। इस बैठक में अगले साल के लिए विभिन्न संगठनात्मक योजनाओं के कार्यान्वयन के साथ मोहन भागवत के दौरे पर भी चर्चा हुई। इस चर्चा में प्रांत प्रचारक भी शामिल थे। ये प्रांत प्रचारक संघ के 46 संगठनात्मक प्रांतों की देखरेख करते हैं। इस बैठक का समापन 14 जुलाई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH | All India “Prant Pracharak Baithak” of Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) started today in Ranchi, Jharkhand. This meeting will continue till 6 pm, 14th July. RSS chief Mohan Bhagwat and other officials of the organisation are present in the meeting.
विज्ञापन
In the meeting,… pic.twitter.com/tgC4gw4QOm — ANI (@ANI) July 12, 2024