फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   All beneficiaries to get social security pension; there'll be no quota: Jharkhand CM

झारखंड: बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों समेत इन्हें भी मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नहीं होगा कोटा

Sat, 27 Nov 2021 09:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, रामगढ़
पीटीआई, रामगढ़ Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 27 Nov 2021 09:51 PM IST
सार

सीएम सोरेन ने कहा कि इससे पहले, कई लोगों को पेंशन योजनाओं से कोई लाभ नहीं मिलता था क्योंकि प्रत्येक क्षेत्र के लिए एक कोटा था।

विज्ञापन
All beneficiaries to get social security pension; there'll be no quota: Jharkhand CM
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को एलान किया कि राज्य के सभी लाभार्थियों को एक हजार रुपये महीना सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी। उनकी सरकार ने इसके लिए कोई कोटा तय नहीं किया है। इस पेंशन का लाभ- बुजुर्ग, निराश्रित महिलाएं, विधवा, दिव्यांग, 45 साल से ज्यादा उम्र की अविवाहित महिलाओं आदि को मिलेगा। 

विज्ञापन


राज्य के रामगढ़ जिले के कुकैयाटांड में एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि इससे पहले, कई लोगों को पेंशन योजनाओं से कोई लाभ नहीं मिलता था क्योंकि प्रत्येक क्षेत्र के लिए एक कोटा था।
विज्ञापन


सोरेन ने 15 नवंबर को झारखंड के स्थापना दिवस पर एक व्यापक पेंशन योजना शुरू की है। इसमें  60 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति, विधवा और 18 वर्ष से अधिक की निराश्रित महिलाएं, 45 वर्ष से अधिक उम्र की एकल महिलाएं, पांच वर्ष से ऊपर के दिव्यांग और एचआईवी से पीड़ितों को हर माह 1000 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र से संबंधित शिकायतों को मौके पर हल करने के लिए ग्रामीणों तक पहुंचने के लिए 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम शुरू किया है।


सोरेन ने 15 नवंबर को 'आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार' (आपका अधिकार, आपकी सरकार, आपका द्वार) कार्यक्रम की भी घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं को लाभार्थियों के घरों तक तक पहुंचाना था। सीएम सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने गरीब परिवारों को अतिरिक्त अनाज देना शुरू कर दिया है और कुशल लोगों को व्यवसाय शुरू करने के लिए 25 लाख रुपये का आसान ऋण प्रदान करने की पहल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed