फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Alert sounded after rivers swell in East Singhbhum, Jharkhand

Jharkhand: पूर्वी सिंहभूम में नदियों के उफान के बाद अलर्ट जारी, प्रशासन ने किया सर्तक, दी यह सलाह

Fri, 18 Aug 2023 08:11 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, जमशेदपुर।
पीटीआई, जमशेदपुर। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Aug 2023 08:11 PM IST
सार

अधिकारियों ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित इलाकों में रहने को कहा है। उनसे नदी किनारे न जाने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

विज्ञापन
Alert sounded after rivers swell in East Singhbhum, Jharkhand
स्वर्णरेखा नदी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार बारिश के कारण खरखई और स्वर्णरेखा नदी में जल स्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने शुक्रवार को जलग्रहण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित इलाकों में रहने को कहा है। उनसे नदी किनारे न जाने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आवश्यकता पड़ने पर बचाव अभियान चलाने के लिए एनडीआरएफ की एक टीम पहले से ही शहर में मौजूद है। ओडिशा के मयूरभंज जिले में बांकाबल और खरखई बांधों के एक-एक गेट खोले जाने और पड़ोसी सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल बांध से 500 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद स्थिति बिगड़ गई है।
विज्ञापन


खरखाई नदी अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि स्वर्णरेखा नदी का पानी लाल निशान के करीब पहुंच रहा है। बयान में कहा गया है कि दोनों नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। खरखाई नदी लाल निशान 129 मीटर के मुकाबले 129.46 मीटर पर बह रही है, जबकि स्वर्णरेखा का वर्तमान जलस्तर खतरे के निशान 121.50 मीटर के मुकाबले 119.2 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धालभूम के उपमंडल अधिकारी पीयूष सिन्हा ने बताया, 'हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर स्थिति बिगड़ती है तो जलग्रहण क्षेत्र के लोगों को वहां से हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed