Jharkhand: विधानसभा चुनाव के आजसू ने जारी की आठ उम्मीदवारों की पहली सूची, सिल्ली से मैदान में सुदेश महतो
Jharkhand: झारखंड में एनडीए की सहयोगी आजसू पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए अपने आठ उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी की। पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो को सिल्ली से मैदान में उतारा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में एनडीए की सहयोगी आजसू पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए अपने आठ उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी की। पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो को सिल्ली से मैदान में उतारा गया है। सीटों के बंटवारे के मुताबिक, आजसू दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि जदयू दो और लोजपा (राम विलास) एक सीट पर उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा बाकी 68 सीटों में अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।
महतो ने 2019 में सिल्ली विधानसभा सीट पर 20,195 मतों के अंतर जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो की सीमा देवी को हराया था। आजसू पार्टी ने बताया कि उसकी मौजूदा विधायक सुनीता चौधरी रामगढ़ और नेहरू शांति भगत लोहरदगा से चुनाव लड़ेंगी। चौधरी ने मार्च 2023 में रामगढ़ सीट पर उपचुनाव जीतकर यूपीए-समर्थित कांग्रेस के बजरंग महतो को 21,970 मतों के अंतर से हराया था।
एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद कांग्रेस विधायक ममता देवी को अयोग्य घोषित किया गया था, जिसके कारण यह उपचुनाव हुआ। चौधरी 2019 में रामगढ़ सीट से ममता देवी से 28,718 मतों के अंतर से हार गए थे। लोहरदगा से चुनाव लड़ने वाले भगत ने 219 में तीसरा स्थान हासिल किया था। पार्टी के मौजूदा विधायक लंबोदर महतो गोमिया से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। गोमिया ने आखिरी बार झामुमो की बबीता देवी 1039 मतों से हराया था।
2019 में जुगसलाई से रामचंद्र साहिस ने तीसरा स्थान हासिल किया था, अब इस सीट पर वह आजसू पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, निर्मल महतों भी मांडू से अपनी किस्मत आजमाएंगे, जहां उन्होंने 2019 में दूसरा स्थान हासिल किया था। पांच साल इचागढ़ से दूसरा स्थान हासिल करने वाले हरेलाल महतो अब वहीं से चुनाव में उतरेंगे। इसके अलावा, अजहर इस्लाम पाकुड़ से आजसू के उम्मीदवार होंगे।
झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे और मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। 2019 में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीटें जीतकर भाजपा से सत्ता छीन ली थी। झामुमो ने 30 सीटें जीतीं थीं, जबकि कांग्रेस ने 16 और राजद ने एक सीट हासिल की थी। भाजपा ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि जेवीएम-पी को तीन, आजसू पार्टी को दो, भाकपा-माले और राकांपा को एक-एक सीट मिली। इसके अलावा, दो स्वतंत्र उम्मीदवार भी जीत गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.