फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   aircraft returned to ranchi due to fear of fire

वापस लौटा विमान, आधी रात तक यात्री परेशान

Mon, 03 Dec 2012 04:57 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 03 Dec 2012 04:57 PM IST
विज्ञापन
aircraft returned to ranchi due to fear of fire

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से दिल्ली के लिए उड़े गो एयर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, जिसके चलते यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। विमान के वाराणसी के पास पहुंचने पर पायलट के कॉकपिट में स्मोक अलार्म बजा। इससे पायलट को विमान में धुआं होने की आशंका हुई और उसने विमान लौटा दिया।

विज्ञापन


ऐसे में पायलट विमान को इमरजेंसी लैंडिंग के लिए रांची लौटाकर ले गया। यात्रियों में डर फैलने से बचाने के लिए पायलट ने उन्हें स्मोक अलार्म की जानकारी नहीं दी। उसने विमान में तकनीकी गड़बड़ी बताई और वापस रांची लाया गया। इस विमान में 177 यात्री सवार थे। विमान वाराणसी से लौटकर लगभग रात 9.16 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।
विज्ञापन


देर रात तक पूरी तरह विमान की जांच की गई। उसके बाद यात्रियों को दोबारा बोर्डिंग पास दिया गया। इसके बाद देर रात 1.05 बजे विमान ने उड़ान भरी। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करने के बावजूद यात्रियों को विमान से नहीं उतारा गया। बाद में उन्हें बताया गया कि स्मोक अलार्म बजने की वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ घंटे तक विमान में बैठे बैठे यात्री परेशान हो गए। तब उनके हंगामा करने पर उन्हें एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग में इंतजार करने को कहा गया गया। एयरपोर्ट पर गो एयर के अधिकारियों, कर्मचारियों और सीआईएसएफ के जवानों द्वारा विमान की जांच शुरू कर दी गई। लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद भी यह पता नहीं लग सका कि स्मोक अलार्म कैसे और क्यों बजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed