फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ahead of the Ghatsila by-election, PM Modi paid tribute to Birsa Munda in Mann Ki Baat.

Jharkhand: घाटशिला उप चुनाव से पहले PM मोदी ने मन की बात में बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, जानें क्या कहा?

Sun, 26 Oct 2025 02:34 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 26 Oct 2025 02:34 PM IST
सार

झारखंड के घाटशिला उप चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 127वें एपिसोड में भगवान बिरसा मुंडा को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Ahead of the Ghatsila by-election, PM Modi paid tribute to Birsa Munda in Mann Ki Baat.
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को उप चुनाव होने वाला है। इस सीट पर जीत के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं। इसी बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें एपिसोड में भगवान बिरसा मुंडा को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें बिरसा मुंडा की धरती उलिहातु जाने का अवसर मिला। उन्होंने वहां की माटी को अपने मस्तिष्क से लगाकर प्रणाम किया। पीएम मोदी ने जोर देते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी और देश की आजादी की लड़ाई में जो योगदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे बिरसा मुंडा के बारे में जरूर पढ़ें और उनके जीवन मूल्यों को अपनाएं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की 51वीं जयंती है। ऐसे में घाटशिला उप चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह भावुक संदेश आदिवासियों के बीच कितना असर डालेगा, यह तो 14 नवंबर को मतदान के परिणाम में ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-Bihar: चार विधानसभा सीटों पर राजद-कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने; किसके लिए वोट मांगेंगे राहुल-तेजस्वी?

वहीं, विपक्ष ने पीएम मोदी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे घाटशिला उप चुनाव पर कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यहां के आदिवासी अब बीजेपी के झूठे वादों और प्रलोभन में नहीं आने वाले हैं। आदिवासियों के सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। घाटशिला की जनता दिवंगत पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को ही अपना वोट देगी और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाने का विकल्प चुनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed