फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   activist dayamani barla wins Ellen L Lutz award

झारखंड की दयामणि को इंटरनेशनल अवार्ड

Sat, 25 May 2013 06:38 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 25 May 2013 06:38 PM IST
विज्ञापन
activist dayamani barla wins Ellen L Lutz award

झारखंड में आदिवासियों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली सामाजिक कार्यकर्ता दयामणि बारला को एलेन एल लुज अवार्ड से सम्मानित किया गया। न्यूयार्क की मैसाच्युसेट्स के एक एनजीओ ने इस अवार्ड के तहत तहत दयामणि को 10,000 डॉलर दिए।

विज्ञापन


दयामणि पिछले 15 सालों से आदिवासियों के हितों के लिए चलाए जा रहे आंदोलनों में भाग ले रही हैं ।

दयामणि को यह अवार्ड 23 मई को अमेरिकन इंडियन म्यूजियम में आयोजित समारोह में दिया गया।

इस अवार्ड के सेलेक्शन पैनल का कहना था कि झारखंड के भूमि अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली दयामणि के काम ने आदिवासियों के जीवन के जीवन में आशा और बदलाव लाए हैं।
विज्ञापन


इस अवार्ड के लिए कई लोगों के नाम आए थे जिनमें से दयामणि को चुना गया।

दयामणि की कहानी गरीबी का सामना करते हुए एक स्त्री के असाधारण संघर्ष की कहानी है। वह झारखंड के मुंडा जनजाति की हैं। उन्होंने लोगों के घर में काम करते हुए पैसे बचाए और मास्टर्स डिग्री हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में वह पत्रकारिता करने लगी और झारखंड की पहली आदिवासी महिला पत्रकार बनीं। उनको 2000 में ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में काउंटर मीडिया अवार्ड दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed