फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   61.25 percent turnout recorded in Mandar by poll

Jharkhand: मंदार उपचुनाव में 61.25 फीसदी हुआ मतदान, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ चुनाव

Fri, 24 Jun 2022 01:23 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 24 Jun 2022 01:23 AM IST
सार

जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और निर्वाचन क्षेत्र के किसी भी हिस्से से हिंसा या कानून-व्यवस्था की स्थिति सामने नहीं आई।

विज्ञापन
61.25 percent turnout recorded in Mandar by poll
मतदान - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड के रांची जिले की मंदार विधानसभा सीट पर गुरुवार को हुए उपचुनाव में करीब साढ़े तीन लाख मतदाताओं में से 61.25 फीसदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसकी जानकारी एक चुनाव अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ
जिला चुनाव अधिकारी-सह-उपायुक्त (डीसी) छवि रंजन ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और निर्वाचन क्षेत्र के किसी भी हिस्से से हिंसा या कानून-व्यवस्था की स्थिति सामने नहीं आई। साथ ही कहा कि मॉक पोल और मतदान के दौरान कुछ ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें आने के बाद चार बैलेट यूनिट, छह कंट्रोल यूनिट और आठ वीवीपीएटीएस को बदल दिया गया। वोटों की गिनती 26 जून को होगी।
विज्ञापन


कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे
भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के मद्देनजर एक विदायक बंधु तिर्की को अयोग्य करार दिया गया जिसके बाद उनकी सीट पर चुनाव की आवश्यकता थी। कांग्रेस ने उनकी बेटी शिल्पा नेहा तिर्की को झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा जबकि भाजपा ने पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर को इस सीट पर उम्मीदवार बनाया । कुल 14 प्रत्याशी उम्मीदवार मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


असदुद्दीन ओवैसी भी आए थे प्रचार करने
असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार देव कुमार धन भी मैदान में हैं। देव कुमार के लिए खुद ओवैशी प्रचार के लिए आए थे।


2019 में भाजपा ने अपनी मौजूदा विधायक गंगोत्री कुजूर को टिकट देन से इनकार कर दिया था। उनकी जगह मांडर विधानसभा सीट पर देव कुमार धान को मैदान में उतारा था। लेकिन देव कुमार धान जेवीएम-पी के बंधु तिर्की से हार गए, जो बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed