फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   40 students and teachers of xlri school of management in jamshedpur test covid 19 positive

झारखंड में कोरोना विस्फोट: मैनेजमेंट स्कूल के 40 छात्र और शिक्षक मिले संक्रमित, मचा हड़कंप

Sun, 11 Apr 2021 11:23 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 11 Apr 2021 11:23 AM IST
सार

झारखंड के जमशेदपुर में एक्सएलआरआई स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के 40 छात्र और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद कॉलेज को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
40 students and teachers of xlri school of management in jamshedpur test covid 19 positive
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना का कहर तेजी से फैल रहा है। कोरोना के बढ़ते मामले अब भयावह हो गए हैं और दूसरी तरफ राज्यों के पास वैक्सीन की कमी देखी जा रही है। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे ही झारखंड के एक मैनेजमेंट स्कूल में 40 छात्र और शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 

विज्ञापन


XLRI मैनेजमेंट स्कूल के 40 छात्र और शिक्षक संक्रमित
झारखंड के जमशेदपुर में एक्सएलआरआई स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के 40 छात्र और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों और शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद कॉलेज को सील कर दिया गया है। राज्य के सीएमओ डॉक्टर साहिर पाल ने इस बात की जानकारी दी। 
विज्ञापन


हॉस्टल में छात्रों को किया क्वारंटीन
बता दें कि छात्रों को हॉस्टल ब्लॉक में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। शनिवार को झारखंड में कोरोना के 2,373 नए मरीज मिले। वहीं शनिवार को झारखंड में कोरोना वायरस की वजह से 17 लोगों की मौत हुई और 667 से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, झारखंड में कोरोना के कुल मामले 1.37 लाख के पार हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमेशदपुर सबसे ज्यादा प्रभाावित जिला
वहीं झारखंड में 12 हजार से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। झारखंड का सबसे ज्यादा प्रभावित जिला जमशेदपुर है, जहां हर दिन करीब 200 मरीजों की संख्या सामने आ रही है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने और जीतने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने प्रदेश में 30 अप्रैल तक धारा 144 लगा दी है। झारखंड में स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं और दुकानों को भी रात आठ बजे तक ही खुलने का समय दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed