{"_id":"61d4ba062f0f3027e77bf595","slug":"2681-new-corona-cases-found-in-jharkhand-and-two-more-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: मंगलवार को मिले कोरोना के 2681 नए मामले, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: मंगलवार को मिले कोरोना के 2681 नए मामले, दो लोगों की मौत
Wed, 05 Jan 2022 02:50 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 05 Jan 2022 02:50 AM IST
सार
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जानकारी दी कि झारखंड ने तीन करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना के मामलों में फिर तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। दोगुनी गति से बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या में राज्य सरकारों को भी चिंता में डाल दिया है। मंगलवार को झारखंड में कोरोना के 2,681 नए मामले सामने आए जो सोमवार को दर्ज किए गए मामलों से दोगुने हैं। झारखंड के पांच जिलों में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
झारखंड की राजधानी रांची में 1,196 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम (402), बोकारो (162), धनबाद (181) और कोडरमा (152) का स्थान रहा। झारखंड में सोमवार के दिन 1,057 नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए थे। मंगलवार को दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 5,149 हो गई।
विज्ञापन
वर्तमान में राज्य में 7,681 कोरोना के मामले सक्रिय हैं। इस बीच अब तक 34,51,35 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जिनमें पिछले 24 घंटों में 216 लोग शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के लिए कुल 55,010 नमूनों का परीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
वहीं अब तक झारखंड में 1,81,92,285 लोगों की कोरोना जांच हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जानकारी दी कि झारखंड ने तीन करोड़ डोज का आंकड़ा पार कर लिया है।