फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   26 kids freed from various parts of Delhi who were taken by human trafficking

मानव तस्करी: झारखंड सरकार ने दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से मुक्त कराए 26 बच्चे

Thu, 08 Jul 2021 11:05 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 08 Jul 2021 11:05 PM IST
सार

झारखंड सरकार ने मानव तस्करी के माध्यम से ले जाए गए 26 बालक-बालिकाओं को गुरुवार को राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से मुक्त करा 

विज्ञापन
26 kids freed from various parts of Delhi who were taken by human trafficking
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

झारखंड सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मानव तस्करी कर दिल्ली ले जाए गए 26 बालक-बालिकाओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मुक्त करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि ये बच्चे झारखंड के लिए रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पहले जुलाई में 21 अन्य बच्चों को मुक्त करा कर उन्हें उनके परिजनों को सौंपा जा चुका है। ये बच्चे झारखंड के साहेबगंज, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, धनबाद, सिमडेगा और बोकारो जिले के रहने वाले थे।
विज्ञापन


इस प्रकार जुलाई में कुल 47 बच्चों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया जा चुका है। इन बच्चों को एकीकृत पुनर्वास-सह-संसाधन केंद्र झारखंड भवन, नई दिल्ली द्वारा स्थानिक आयुक्त मस्तराम मीणा के निर्देशानुसार दिल्ली पुलिस के सहयोग से मुक्त कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानिक आयुक्त मीणा ने दिल्ली में कहा कि झारखंड भेजे जा रहे बच्चों को जिले में संचालित कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उनकी सतत निगरानी की जाएगी।

प्रवक्ता ने बताया कि मानव तस्करी के शिकार लोगों को मुक्त कराने से लेकर उनके पुनर्वास तक में एकीकृत पुनर्वास-सह-संसाधन केंद्र की अहम भूमिका रहती है। यह केंद्र राष्ट्रीय रजधानी क्षेत्र एवं सीमावर्ती राज्यों के बाल कल्याण समिति, बालगृहों एवं दिल्ली पुलिस के साथ लगातार सम्पर्क स्थापित कर मानव तस्करी के शिकार बच्चों को वापस उनके गृह जिला भेजने के लिए समर्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed