फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   19 years old girl locked in room and covered with wall in land dispute in koderma jharkhand

झारखंड: जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने 19 साल की लड़की को दीवार में चुनवाया, फिर जो हुआ उसे सुनकर उड़ जाएंगे होश

Sun, 06 Jun 2021 04:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 06 Jun 2021 04:29 PM IST
सार

झारखंड में दिल दहलाने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जमीन विवाद को लेकर यहां एक युवती को दीवार में चुनवा दिया गया, हालांकि वक्त रहते पुलिस ने युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
19 years old girl locked in room and covered with wall in land dispute in koderma jharkhand
झारखंड पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड में जमीनी विवाद को लेकर रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 19 साल की एक युवती को कुछ दबंगों ने जिंदा दीवार में चुनवा दिया। बताया जा रहा है कि युवती इस दौरान चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को सुरक्षित बचा लिया। घटना कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के योगिया टिलहा गांव की है। दरअसल, जमीन पर कब्जा जमाने करने के लिए दबंगों ने दूसरे पक्ष की युवती को पहले रूम में बंद कर दिया और बाहर से दीवार खड़ी कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवती करीब छह घंटे तक इसी हाल में अंदर रही।  पुलिस के पहुंचने पर दीवार को तोड़कर युवती को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


लंबे समय से चल रहा विवाद
दरअसल, लड़की के पिता किशोर पंडित का गांव के विनोद पंडित से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि किशोर पंडित और उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान घर में उनकी बेटी अकेली थी। इसी दौरान विनोद पंडित समेत 5-6 लोग वहां पहुंचे और युवती को जबरन कमरे में बंद कर बाहर दीवार खड़ी कर दी।  लड़की चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी दीवार खड़ी करते हैं। इस घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दीवार तोड़कर युवती को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
जब पीड़ित युवती के माता-पिता घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी पड़ोसी ने दी। किशोर पंडित अस्पताल पहुंचे और बेटी से मुलाकात की। किशोर पंडित का कहना है कि गांव के कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जयनगर थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है और पांच आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed