फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   16 migrant workers rescued from Andhra Pradesh after intervention of CM Hemant Soren

झारखंड: मुख्यमंत्री सोरेन के दखल के बाद आंध्र प्रदेश से बचाए गए राज्य के 16 प्रवासी मजदूर

Thu, 02 Dec 2021 06:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 02 Dec 2021 06:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दखल दिए जाने के बाद आंध्र प्रदेश के द्वीप पर बंधक बनाकर रखे गए झारखंड ने कम से कम 15 मजदूरों को आजाद करवा लिया गया है। इन मजदूरों को राज्य वापस लाया जा रहा है।

विज्ञापन
16 migrant workers rescued from Andhra Pradesh after intervention of CM Hemant Soren
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

आंध्र प्रदेश में एक द्वीप पर मछली पालन के लिए कथित तौर पर बंधक बनाकर रखे गए झारखंड के 16 प्रवासी मजदूरों को बचा लिया गया है। यह जानकारी गुरुवार को जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। इसके अनुसार 15 नवंबर को द्वीप पर पहुंचाए गए मजदूरों को एक ठेकेदार दिन में 22 घंटे काम करने के लिए मजबूर कर रहा था और काम करने से मना करने पर प्रताड़ित भी करता था। 

विज्ञापन


विज्ञप्ति के अनुसार, 'आंध्र प्रदेश के आइस द्वीप पर बंधक बनाकर रखे गए चाईबासा के 16 मजदूरों को राज्य सरकार के प्रयासों के चलते बचा लिया गया है। सभी मजदूरों को झारखंड वापस लाया जा रहा है।' झारखंड सरकार की ओर से जारी किए गए एक वीडियो में एक मजदूर कहता नजर आ रहा है, 'हम 15 नवंबर को विजयवाड़ा पहुंचे थे। यहां से हमें मल्लेश्वरम में एक निर्जन द्वीप पर ले जाया गया था।'
विज्ञापन


इस वीडियो में मजदूर आगे कहता है, 'यहां पर हमें बंधक बना लिया गया... हमसे आठ घंटे काम का वादा किया गया था लेकिन हमें दिन में 22 घंटे काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा था और प्रताड़ित किया जा रहा था। न हमें ठीक से खाना मिलता था न पानी।' झारखंड सरकार के अनुसार ठेकेदार ने मजदूरों को उचित काम देने की बात कही थी लेकिन बाद में उनसे मछली पालन का काम करवा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed