{"_id":"62a3a1ec315d045e62008f5b","slug":"12-sentenced-to-life-imprisonment-till-death-for-raping-minor-girl-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: नाबालिग से दुष्कर्म में 12 को उम्रकैद, अंतिम सांस तक जेल में रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: नाबालिग से दुष्कर्म में 12 को उम्रकैद, अंतिम सांस तक जेल में रहेंगे
Sat, 11 Jun 2022 01:26 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, रांची।
एजेंसी, रांची।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:26 AM IST
सार
12 दोषियों को बीस-बीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें दो साल की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड की सरायकेला-खरसवान की अदालत ने एक नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 12 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वर्ष 2019 के इस मामले में विशेष पोक्सो अदालत ने के जज अमित शेखर ने उन्हें विभिन्न धाराओं में दोषी ठहराते हुए सभी को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
साथ ही सभी पर बीस-बीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें दो साल की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। चांडिल थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 28 अगस्त 2019 को नाबालिग लड़की के साथ सुनसान जगह पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के एक हफ्ते के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन