{"_id":"5e80c7e78ebc3e769d012f21","slug":"women-died-fell-off-the-bike-while-it-was-negotiating-a-sharp-curve156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजे की अस्थिशं लेेकर जा रहे व्यक्ति की पत्नी बाइक से गिरी, मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जीजे की अस्थिशं लेेकर जा रहे व्यक्ति की पत्नी बाइक से गिरी, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बड़ी ब्राह्मणा के पास एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ जीजा की अस्थियां लेकर परमंडल जा रही थी। वह बाइक की पिछली सीट पर बैठी हुई थी। अचानक एक जगह पर बाइक से नीचे गिर पड़ी। इससे उसके सिर पर गहरी चोट लगी और मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार आरएस पुरा के जंदलैड़ गांव के रहने वाले थोड़ू राम अपनी पत्नी संतोष कुमारी के साथ अपने जीजा की अस्थियां लेकर परमंडल जा रहे थे। थोड़ू राम बाइक चला रहा था। उसकी पत्नी पिछली सीट पर बैठी हुई थी। बीरपुर के पास पहुंचने पर बाइक को जंप लगा और महिला का नियंत्रण नहीं रहा। वह एक दम से सिर के बल नीचे गिरी। जिसकी वजह से उसके सिर पर गहरी चोट आई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह हादसा रविवार सुबह 7 बजे का है। हादसा होने के बाद कई लोग भी मौके पर जमा हो गए। महिला को अस्पताल भी पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। एक महिला पहले बहन की हो गई थी मौत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थोड़ू राम की बहन की भी एक महीना पहले मौत हो गई थी। अब बहन के पति की मौत हो गई। अभी बहन की अस्थियां भी नहीं बहाई गई थीं कि पत्नी की भी मौत हो गई। एक महीने के भीतर थोड़ू राम ने अपनी बहन, जीजा और पत्नी जैसे अहम रिश्तों को खो दिया। हर कोई इस घटना की जानकारी सुनकर मायूस है। बता दें कि परमंडल में भी अस्थियों को बहाया जाता है। पहले तो लॉकडाउन होने की वजह से थोड़ू राम ने मुश्किल से जीजा का संस्कार किया। इसकी वजह से ही वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर जा रहा था। यहां उसके साथ यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।