फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Thousands of rupees put for life pension

हजार रुपये की पेंशन के लिए जोखिम में डाल दी जान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees put for life pension
women in row for pension at r s pura - फोटो : AMAR UJALA
ग्राउंड रिपोर्ट अजय मीनिया जम्मू। सड़क तक लगी लंबी लाइन। एक दूसरे के साथ चिपक कर खड़ी महिलाएं। सबको पता है कि इस समय एक दूसरे से कम कम एक मीटर की दूरी बनाकर खड़ा होना है। बावजूद किसी को कोई खबर नहीं। न ही महिलाओं को खुद फिक्र और न ही प्रशासन को। शुक्रवार को आरएस पुरा जेके बैंक के बाहर लगी महिलाओं की लंबी लाइन में लॉकडाउन के सारे नियम तार तार कर दिए। मान लिया जाए कि महिलाएं इसे लेकर जागरूक न हो, लेकिन न ही प्रशासन और न ही पुलिस ने इनको एक दूसरे से दूरी बनाकर खड़े होने को कहा। सैकड़ों महिलाएं एक दूसरे के साथ चिपक कर लाइन में लगी नजर आई। यहीं नहीं, मार्केट में रोक बेटोक वाहनों की आवाजाही होती रही। आरएस पुरा में शुक्रवार को लॉकडाउन का जमकर उल्लंघन किया गया। पुलिस तमाशबीन बनी रही। सबसे खतरनाक बात तो यह थी कि लाइन में लगी महिलाओं में अधिकतर ने मास्क तक नहीं पहना था। कुछ महिलाओं से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि वह मासिक पेंशन लेने आई हैं। किसी को हजार तो किसी को 500 रुपये मिलनी थी। महिलाओं से पूछा कि क्या उन्हें मालूम नहीं कि मास्क पहने बाहर नहीं निकलना। एक दूसरे से दूरी बनाकर रखनी है। इस पर महिलाओं ने कोई जवाब नहीं दिया और अपनी लाइन में मग्न रहीं। अब सवाल यह उठता है कि क्या पांच सौ हजार रुपये की पेंशन के लिए हम अपनी जिंदगी जोखिम में डाल दें। आईजी बोले पेंशन से नहीं रोक सकते यह महिलाएं पेंशन लेने आई थीं। इनको नहीं रोक सकते। आरएस पुलिस को मौके पर भेजा गया। सोशल डिस्टैंसिंग भी जरूरी है। आप भी लोगों को जागरूक करें। लोगों को खुद भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दूरी बनाकर रखें। मुकेश सिंह,  आईजी जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed