फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   teachers preparing notes sitting at home

शिक्षकों द्वारा घरों पर रहकर तैयार किेए जा रहे ऑनलाइन नोट्स

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
teachers preparing notes sitting at home
NA - फोटो : AMAR UJALA
जम्मू। कोरोना वायरस से चल रहे लॉकडाउन के चलते शहर के सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। उन्हें पढ़ाई में ज्यादा नुकसान न झेलना पड़ा इसके लिए यह कदम सीबीएसई द्वारा जारी किए गए ऑनलाइन क्लासीज लेने के नोटिस के बाद उठाया गया है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सीबीएसई स्कूलों के शिक्षक घर पर लेसन प्लान तैयार कर रहे हैं और साथ ही अगले सत्र और सेमेस्टर में विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाने वाला मैटिरयल तैयार कर रहे हैं। सीबीएसई स्कूलों के प्रिंसिपलों का कहना है कि ऐसा करने का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा समय को बचाया जा सके ताकि समय बर्बाद न हो। उन्होंने बताया कि सीबीएसई हेड आफिस से सर्कुलर मिलते ही सभी शिक्षकों को घर से लेसन बनाने के निर्देश दे दिए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित लॉकडाउन के बाद से सभी शिक्षकों को घर पर रहने के लिए ही कहा गया है। जिस दौरान वह घरों से ही आनलाइन कंटेन्ट तैयार करके विद्यार्थियों को पढ़ाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। कोरोना वायरस के चलते स्कूल बंद होने से अभिभावक न केवल अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है बल्कि उनके भविष्य को लेकर भी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को आनलाइन पढ़ाने के फैसले से अभिभावकों को कुछ हद तक राहत मिली है। इस ऑनलाइन माध्यम से कम से कम विद्यार्थियों को थोड़ा बहुत पढ़ने को तो मैटिरियल तो मिलेगा और उनका समय कम खराब होगा।
विज्ञापन

teachers preparing notes sitting at home
NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed