फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   online classes going on for students

कुपवाड़ा में छात्रों को ऑनलाइन शिक्षित करने के प्रयास जारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
online classes going on for students
जम्मू। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान हर किसी को घर के भीतर रहने और महामारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा जा रहा है। वहीं कुपवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न ऑनलाइन तरीकों के माध्यम से बार्डर जिले के छात्रों शिक्षा के संपर्क में रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग, कुपवाड़ा ने जिले के सभी हायर सेकंडरी और हाई स्कूलों के छात्रों को अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से जोड़ने के लिए व्यवस्था की है। इन ग्रुपों में संबंधित शिक्षक छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ने की सामग्री पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न विषय के विशेषज्ञ यूट्यूब पर विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दे रहे हैं, जिससे छात्रों को लॉकडाउन के दौरान घर पर रहकर पढ़ाई करने का अवसर मिल सके। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) कुपवाड़ा, अब्दुल हमीर फानी ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कुपवाड़ा, अंशुल गर्ग और शिक्षा विभाग के उच्चतर अधिकारियों के निर्देश पर ऑनलाइन माध्यम से छात्रों को शिक्षित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सीईओ ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए हाई सेकेंडरी स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के संबंधित प्रमुखों को निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।  इसके अलावा पूरे जिले में सभी छात्रों तक पहुंचने के उद्देश्य से व्याख्यान देने के लिए एक यट्यूब चैनल भी बनाया गया है। वहीं जिले के सभी डीआरपी, जेडआरपी, सीआरपी और शिक्षक पाठ्यक्रम के अनुसार सूचना को विद्यार्थियों तक पहुंचाने की प्रक्रिया में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वह व्यक्तिगत रूप से 'जूम एप्लीकेशन' की निगरानी कर रहे हैं जो सरकार द्वारा जिले में छात्रों के साथ अधिक मात्रा में जुड़ने के लिए बनाई गई है। सीईओ ने यह भी बताया कि डिप्टी कमिश्नर के सक्रिय सहयोग से शिक्षा विभाग स्थानीय केबल ऑपरेटरों के साथ तालमेल बना पा रहे हैं। इससे जल्द से जल्द कुपवाड़ा और हंदवाड़ा शहरों में टेलीकास्ट शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्लस्टर स्तर पर भी मध्यम वर्ग के छात्रों को जोड़ने के प्रयास जारी हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed