फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Now the police is performing aarti for those who break the lockdown

अब लॉकडाउन तोड़ने वालों की आरती उतार रही पुलिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Now the police is performing aarti for those who break the lockdown
Now the police is performing aarti for those who break the lockdown - फोटो : AMAR UJALA
जम्मू। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस नित नए तरीकों से कार्रवाई कर रही है। वीरवार को पुलिस ने एक नायाब तरीका निकाला। पुलिस ने बिना मास्क पहने घूमने वाले लोगों की आरती उतारी। पहले सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए और फिर उनकी आरती उतार कर लॉकडाउन का पालन करने का पाठ पढ़ाया। दोमाना इलाके में पुलिस की ओर से वीरवार को यह नायाब तरीका निकाला गया। डीएसपी कोशीन कौल ने बताया कि लॉकडाउन का लोग पालन नहीं कर रहे। हमनें सख्त से सख्त कार्रवाई करके देखी। लेकिन लोग हैं कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे। इसलिए हमनें अब गांधीगिरी की नीति अपनाई है। लोगों को यह समझान की कोशिश कर रहे हैं कि घर में रहना ही उनकी भलाई है। पुलिस ने इसलिए आरती शुरू की है। ताकि जो कोई उल्लंघन करता मिले। उसकी आरती उतार कर उसको सही गलत का पाठ पढ़ाया जाए। दरअसल, पुलिस आरती से यह समझाने की कोशिश कर रही है कि आरती से तो भगवान भी खुश हो जाते हैं। फिर मानव को समझ तो आना ही चाहिए। मानव तो मान ही जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed