फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Masks started getting ready in Police Welfare Center

पुलिस वेलफेयर सेंटर में तैयार होने लगे मास्क

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
Masks started getting ready in Police Welfare Center
NA - फोटो : AMAR UJALA
जम्मू। पुलिस महकमे ने पुलिस कर्मियों के लिए अच्छी क्वालिटी के मास्क बनाना शुरू कर दिया है। पुलिस के वेलफेयर सेंटर की ओर से शुक्रवार को मास्क तैयार करने का कार्य शुर किया गया। बता दें कि अमर उजाला ने यह मामला उठाया था कि ड़यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के पास मास्क का टोटा है। पुलिस कर्मी मास्क की कमी से जूझ रहे थे। जिन क्वारंटीन सेंटरों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। उनके लिए सुरक्षित गाउन भी तैयार किए गए हैं। जिन्हें पहनकर कर्मी ड्यूटी देंगे। कई सेंटरों में पुलिस कर्मियों को हर समय रहना पड़ता है। इन  कर्मियों को सुरक्षित रखने के लिए महकमे ने यह कदम उठाया है। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि हर जगह पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। कर्मियों को मास्क की कमी न हो। इसलिए इनका निर्माण शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed