फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   156 करोड की लागत से बनेगा जम्मू तवी रिवर फ्रंट

156 करोड की लागत से बनेगा जम्मू तवी रिवर फ्रंट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
जम्मू।उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तवी रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट कार्य का शिलान्यास किया। जम्मू स्मार्ट सिटी के तहत इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसकी कुल लागत 156 करोड रुपए हैं। प्रोजेक्ट के पहले फेज में भगवती नगर पुल से विक्रम चौक पुल तक तवी नदी के किनारे विकास कार्य किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को 18 महीनों में तैयार किया जाएगा। तवी नदी के दोनों किनारों पर सौंदर्यकरण, साइकलिंग ट्रेक, जोगिंग ट्रैक सहित विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। स्मार्ट सिटी जम्मू ने साबरमती रिवर फ्रंट और अहमदाबाद नगर निगम से इस प्रोजेक्ट में सहायता ली है। रिवरफ्रंट का काम बालाजी एंगिकॉन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी करेगी। इस दौरान उप राज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विकास की राह पर चल रहा है। जम्मू में कहीं विकास कार्यों का शिलान्यास किया जा रहा है। जम्मू तवी रिवर फ्रंट को साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर बनाया जा रहा है लेकिन इसमें कहीं नई चीजों को शामिल किया गया है। परियोजना में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। तवी मैं गंदे नालों का पानी ना पड़े इसकी भी व्यवस्था की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed