{"_id":"61028a208ebc3e585f6ea319","slug":"jammu1627556384","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: धीरे-धीरे बढ़ रहा कोरोना संक्रमण का प्रसार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जम्मू कश्मीर: धीरे-धीरे बढ़ रहा कोरोना संक्रमण का प्रसार
Thu, 29 Jul 2021 04:29 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 04:29 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के नए संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हुई है। जिसने प्रदेश प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विस्तार
पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में कोरोना के नए संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में नए संक्रमित मामले डेढ़ सौ से ऊपर चले गए हैं। एक सप्ताह पहले ये आंकड़ा 70 से 60 के बीच था।
विज्ञापन
नए मामलों में बढ़ोतरी ने प्रदेश प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
खास तौर पर तीसरी लहर को लेकर बाल चिकित्सा देखभाल पर अधिक ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके अलावा जिला स्तर पर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को जरूरी सुविधाओं के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन