{"_id":"607c7cc88ebc3ec1993dc55e","slug":"jammu1618771144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरीटेज वॉक में लोगों ने जाना डोगरा शौर्य के प्रतीक मुबारक मंडी का इतिहास","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हेरीटेज वॉक में लोगों ने जाना डोगरा शौर्य के प्रतीक मुबारक मंडी का इतिहास
जम्मू। विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष पर मुबारक मंडी परिसर में हेरिटेज वाक का आयोजन किया गया। मुबारक मंडी हेरिटेज सोसायटी की ओर से यह 97वीं हेरिटेज वॉक थी जिसमें 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को मुबारक मंडी के इतिहास से रूबरू करवाया गया। मुबारक मंडी में जारी विभिन्न निर्माण कार्यों से भी लोगों को अवगत करवाया। डोगरा आर्ट म्यूजियम में कार्यरत कृपाल सिंह ने कहा कि हर बार हेरिटेज वा का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को उनकी ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू करवाना होता है। इस हेरिटेज वॉक में जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से लोग पहुंचे हैं। इस दौरान लोगों को मुबारक मंडी के विभिन्न इमारतों के इतिहास के बारे में बताया गया। हेरिटेज वॉक में शामिल लोगों ने काफी उत्साह से इस में भाग लिया और डोगरा शौर्य के प्रतीक मुबारक मंडी अनसुने पहलुओं को जाना। कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के कारण इस बार स्कूल और यूनिवर्सिटी से छात्र हेरिटेज वॉक में शामिल नहीं हो पाए। इस दौरान कृपाल सिंह ने बताया कि मुबारक मंडी डोगरा इतिहास का जीता जागता सबूत और युवा पीढ़ी को इसके इतिहास से अवगत करवाने की जरूरत है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।