{"_id":"5fbfd3098ebc3e9bf3042b9e","slug":"jammu1606406921","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगेगा उपच्छाया चंद्रग्रहण","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सोमवार कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगेगा उपच्छाया चंद्रग्रहण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस वर्ष का चौथा उपच्छाया चंद्रग्रहण 30 नवंबर सोमवार को लगने वाला हैं। हालांकि इसके समय और सूतक काल को लेकर लोगों में काफी असमंजस बना हुआ है। इस उपच्छाया चंद्रग्रहण के विषय में महंत रोहित शास्त्री ने बताया उपच्छाया ग्रहण वास्तव में चंद्रग्रहण नहीं होता। कई बार पूर्णिमा पर चंद्रमा पृथ्वी की उपच्छाया में प्रवेश करता है,अंग्रेजी में इसको (Penumbra) कहते हैं। चंद्रमा उपच्छाया में प्रवेश करके उपच्छाया शंकु से ही बाहर निकल जाता है और भूभा में प्रवेश नहीं करता है। इसलिए उपच्छाया के समय चंद्रमा का बिंब केवल कुछ समय के लिए धुंधला पड़ता है। इस धुंधलापन को सामान्य रूप से देखा नहीं जा सकता है। इसलिए चंद्र मालिन्य मात्र होने की वजह से ही इसे उपच्छाया चंद्रग्रहण कहते हैं ना कि चंद्रग्रहण। सनातन धर्म,ज्योतिष शास्त्र एवं हमारे धर्मशास्त्रकारों ने इस तरह के उपच्छाया में चंद्र बिम्ब पर मालिन्य मात्र छाया आने के कारण इसे ग्रहण कोटि में नहीं रखा। इसके लिए ग्रहण संबंधित बातों जैसे गर्भवती महिलाओं को, सूतक,स्नान,दान,जप,तप,माहात्म्य का कोई विचार नहीं होगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद नहीं होंगे एवं इसका आपकी राशियों पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
----
यह उपच्छाया चंद्रग्रहण भारतीय समय के अनुसार 30 नवंबर सोमवार दुपहर 01 बजकर 02 मिंट से शुरू होगा,इसका मध्य दोपहर 3 बजकर 13 मिंट पर होगा, इसका मोक्ष इसी दिन शाम 05 बजकर 23 मिंट पर होगा।
विज्ञापन