{"_id":"5e8c71ec8ebc3e78b032c0c4","slug":"iim-jammu-signs-mou-with-solbridge-international-school-of-business18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएम जम्मू ने सोलब्रिज इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस के साथ एमओयू साइन किया","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आईआईएम जम्मू ने सोलब्रिज इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस के साथ एमओयू साइन किया
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ( आईआईएम) जम्मू ने सोलब्रिज इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस, वूसोंग यूनिवर्सिटी, दक्षिण कोरिया के साथ शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। ये एमओयू आईआईएम जम्मू के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। एमओयू पर आईआईएम जम्मू के निदेशक प्रो बी.एस. सहाय निदेशक और सोलब्रिज इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस, वूसोंग यूनिवर्सिटी प्रेसीडेंट प्रो.जॉन ई एंडिकॉट ने किया। ये एमओयू शिक्षण, अनुसंधान कार्यक्रमों आदि के माध्यम से दोनों संस्थानों की अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा में उन्नति को बढ़ावा देने में सहायक होगा। इसके जरिए छात्र और विविध सांस्कृतिक समूहों से छात्रों और संकायों के साथ मिलकर काम करके अपने कौशल और ज्ञान को तेज करने के लिए सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।