{"_id":"5ecb71f28ebc3e9048062316","slug":"former-cm-jammu-kashmir-omar-abdullah-boarded-flight-for-delhi-nearly-after-one-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर अब्दुल्ला करीब एक साल बाद जहाज में हुए सवार, निजी या राजनीतिक है यात्रा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर अब्दुल्ला करीब एक साल बाद जहाज में हुए सवार, निजी या राजनीतिक है यात्रा!
Mon, 25 May 2020 01:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 25 May 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आज दिल्ली के लिए हवाई जहाज में रवाना हुए। वह लगभग एक साल बाद आज हवाई यात्रा कर रहे हैं। वह एयर एशिया के विमान से दिल्ली पहुंचे हैं। उमर की इस यात्रा को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
बता दें कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने 24 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को रिहा कर दिया। वह जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से नजरबंद थे। बाद में उन पर पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट भी लगा दिया गया था।
विज्ञापन
जब वह रिहा हुए उसके बाद देशव्यापी लॉकडाउन हो गया तो वह कहीं नहीं जा सके। अब जब केंद्र सरकार ने आज यानी कि 25 मई से हवाई यात्राओं को अनुमति दी है तो उमर आज ही दिल्ली पहुंचे हैं। उनकी इस यात्रा की काफी चर्चा हो रही है लेकिन कहा जा रहा है कि उनकी यह यात्रा निजी है।
विज्ञापन