फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   different district peoples stock in Jammu face problems

जम्मू में फंसे भारी जिलों के लोग हो रहे परेशान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
different district peoples stock in Jammu face problems
- फोटो : AMAR UJALA
जम्मू।शहर में सार्वजनिक यातायात सुविधा नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बाहरी जिलों के लोगों को अधिक दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। लॉक डाउन के कारण सार्वजनिक यातायात सुविधा नहीं होने से लोग अपने घरों को नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए जेकेएसआरटीसी ने अंतर जिला बस सेवा शुरू की है। शुक्रवार को शहर में बारिश के कारण बसों का संचालन नहीं किया गया। जम्मू शहर में 1 सप्ताह से हजारों की संख्या में बाहरी जिलों के लोग रुके हुए हैं। यातायात सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। जम्मू बस स्टैंड पर प्रतिदिन लोग पहुंच रहे हैं लेकिन बसे नहीं होने से उन्हें निराशा हाथ लग रही है। वहीं जिला प्रशासन ने अभी के लिए यात्री पास अनिवार्य किया है। लोगों का कहना है की शहर में यातायात की सुविधा नहीं होने से वे लोग यात्री पास कैसे ले सकेंगे। प्रशासन को चाहिए कि वह लंबे समय से फंसे हुए लोगों को एक साथ उनके गृह जिलों के लिए रवाना करें ताकि वह इस बीमारी का शिकार ना हो सके। वहीं दूसरी तरफ जेकेएसआरटीसी प्रबंधक का कहना है कि बिना वैध यात्री पास के किसी भी यात्री को सफर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed