संवाद न्यूज एजैंसी सांबा।कोरोना वायरस महामारी के फैलने से रोकने के लिए देश मे लॉकडाउन किया गया। जिस पर जिला के विभिन्न क्वारंटीन केन्द्रों मे रखे गए लोगों को अब उन के घरेलु जिलों में भेजने की प्राक्रिया शुंरू की गई है। आज जिला प्रशासन की ओर से ऐसे 401 लोगों को एसआरटीसी की बसों से भेजा गया है।सनद रहे की लाकॅडाउन के चलते जम्मु कशमीर के नागरिकों ने बाहरी राज्यों से आना शुंरू कर दिया था उन्हें प्रवेश द्वार लखनपुर से जांच दौराण सांबा जिला मे भेजा गया था। जिला में कुल 32 क्वारंटीन केन्द्र बनाए गए थे। अब प्रशासन की ओर से उन्हें घरेलु जिलो मे भेजा जा रहा है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कि जिला के ठंडी खुई मे स्थित राधास्वामी आश्रम से 355,अखिलेश फार्म से 32,वीपी गरीण रिर्साट से 14 लोगो को आज एसआरटीसी की वसों द्वारा उन के घरेलु जिला,श्रीनगर,डोडा,किश्तवाड,पुंछ और रजौरी जिलों के लिए रवाना किया गया।