{"_id":"21dddbb14aa49498c2de5406bcb50519","slug":"young-man-beating-sparks-row-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में दूध देने जा रहे युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में दूध देने जा रहे युवक को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 23 Mar 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोट भलवाल जेल में बने क्वार्टरों में दूध देने जा रहे एक युवक को तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने पीट दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया और लोग जेल के बाहर जमा हो गए। लोगों ने सीआरपीएफ और जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के सरपंच कुलवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों के समर्थन में शामिल हो गए। चिन्नौर पुलिस के चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर शांत करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी अक्षय हर रोज की तरह क्वार्टरों में दूध लेने के लिए गया। तभी गेट के बाहर खड़े सीआरपीएफ के जवानों ने उसको पीट दिया।
विज्ञापन
अक्षय का कहना है कि सीआरपीएफ के जवानों ने उसकोजानबूझ कर पीटा। वे उसे संदिग्ध समझ कर मारते रहे। इसके बाद वह अपने परिजनों के पास पहुंचा और घटना के बारे जानकारी दी। इसके बाद परिजन गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर जेल के बाहर प्रदर्शन करने पहुंच गए। सरपंच कुलवीर सिंह ने कहा कि जवानों को युवक से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
जवानों ने गलत व्यवहार किया है। माफी की मांग पर लोग देर शाम तक प्रदर्शन करते रहे। बाद में पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि जवानों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।