फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Woman arrested for alleged fraud

ठगी के आरोप में महिला को पकड़ा

Sun, 08 Mar 2015 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 08 Mar 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested for alleged fraud

पुलिस ने ठगी के मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी महिला रूपा बनर्जी मूल रूप से राजस्थान कोटा और वर्तमान में कमल नगर केरन बनतालब में रहने वाली बताई गई है।

विज्ञापन


कमल नगर निवासी महिला शैलेंद्र कुमारी ने चिनौर पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि आरोपी महिला जो उनके घर किराए के मकान में रहती है, ने उनसे दो लाख रुपये लेकर उन्हें संदूक में रखने को कहा था। उसने भरोसा दिलाया था कि संदूक को एक महीने बाद खोलने पर उसमें से तीन लाख रुपये निकलेंगे। जब कुछ दिन बाद संदूक खोला तो उसमें से दो लाख रुपए भी गायब पाए गए।
विज्ञापन


उसने रूपा से रुपयों के बारे में पूछा तो उसने इसको लेकर नानुकर करना शुरू कर दिया। जब उसने रुपयों को देने से इंकार कर दिया तो उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने आरोपी धारा 420 के अंतर्गत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed