{"_id":"2925ad00-7690-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"train-will-run-in-katra-till-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा तक मई में दौड़ेगी रेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा तक मई में दौड़ेगी रेल
कटड़ा/ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2013 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएसबीएल प्रोजेक्ट रेलवे के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी बीडी गर्ग ने बुधवार को कटड़ा में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दरम्यान उन्होंने कहा कि मई महीने में उधमपुर-कटड़ा के बीच रेलवे इंजन को दौड़ा कर इस ट्रैक पर ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन
सब कुछ ठीक रहने की स्थिति में उसके कुछ दिनों बाद ही इस ट्रैक का उद्घाटन कर दिया जाएगा। जिसके बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन को देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालु रेल माध्यम से सीधे कटड़ा पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि देश-विदेश से यात्रियों के यहां आने के कारण इस स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधाओं के लिए लिफ्ट और एक्सलेटर भी लगाए जाएंगे जबकि स्टेशन परिसर में डारमेट्री, रेस्टोरेंट, क्लॉक रूम भी होंगे। वर्ष भर यात्रियों की भीड़ रहने के कारण यहां छह टिकट काउंटर बनाए जा रहे हैं जबकि दो पैसेंजर प्लेटफॉर्म होंगे। उन्होंने कहा कि कटड़ा तक रेल को पहुंचाने की योजना 1999 से शुरू हुई थी।
विज्ञापन
कटड़ा-उधमपुर रेल लिंक मार्ग की लंबाई 25.624 किलोमीटर है जिसके मध्य 49 पुल और दस टनल होंगे। सबसे लंबा टनल एक नंबर है जिसकी लंबाई 3.121 किलोमीटर है। बुधवार दोपहर यहां के रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद गर्ग ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ कई आवश्यक निर्देश भी दिए।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मई महीने में उधमपुर से कटड़ा के बीच रेल इंजन चलाकर ट्रायल किया जाएगा। सब कुछ ठीकठाक रहने के बाद सरकार कभी भी इस ट्रैक का उद्घाटन कर सकती है। इस मौके पर चीफ इंजीनियर संदीप गुप्ता, उत्तरी रेलवे के चीफ इंजीनियर आरके चौधरी, असिस्टेंट सीएओ मोहित सिन्हा आदि भी मौजूद थे।