{"_id":"678a840a227994ecea625bacd8fdb133","slug":"the-tight-security-arrangements-for-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
Updated Fri, 19 Dec 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपजिला आरएस पुरा में 20 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। आरएस पुरा व सुचेतगढ़ विधान सभा क्षेत्र के 160 मतदान केन्द्रों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
संवेदनशील मतदान केन्द्रों की सुरक्षा के प्रबंध करने के साथ अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को अन्य सुरक्षा बलों के सहयोग के लिए लगाया गया है।
आरएस एपुरा के उपजिला मजिस्ट्रेट राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के उन मतदान केंद्रों के स्थान पर प्रशासन की ओर से पाक द्वारा की जानेवाली गोलाबारी की आशंका के चलते शांति पूर्वक मतदान करवाने के लिए अतिरिक्त मतदान केंद्रों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर आरएस पुरा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल के जवान व अधिकारी पाकिस्तानी क्षेत्र में चल रही सैन्य गतिविधयों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं, ताकि पाक की किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।
विज्ञापन
सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों में 20 दिसंबर को होने वाले मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता के साथ आनेजाने वाले संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।