{"_id":"c1da36a4d3cf40e9f590046fbde0c17a","slug":"the-crowd-grew-to-health-certificate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के लिए अस्पतालों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के लिए अस्पतालों में भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 12 Mar 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण प्रक्रिया में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र पाने के लिए शहर के अस्पतालों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
प्रमाणपत्रों के लिए नियमों का भी सख्ती से पालन किया जा रहा है। इसमें अनफिट यात्रियों को यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी।शहर के साथ लगते सरवाल अस्पताल में अब तक 275 लोगों ने स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बना लिए हैं।
विज्ञापन
मेडिकल अफसर डा. नरेंद्र शर्मा के अनुसार रोजाना यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। बोर्ड की ओर से तय नियमों के तहत ही प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं।
इसी तरह राजीव गांधी अस्पताल में 45 प्रमाण पत्र बन चुके हैं। अस्पताल के एचओ डा. हरबख्श सिंह के अनुसार पंजीकरण तेज होने के साथ स्वास्थ्य प्रमाणपत्रों के लिए भीड़ बढ़ेगी।
विज्ञापन
शहर के प्रमुख गांधीनगर अस्पताल में 35 लोग स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवा चुके हैं। इस बार करीब दो माह की हो रही अमरनाथ यात्रा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह है।
सरवाल अस्पताल में स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचे रोमेश गुप्ता ने कहा कि वह पिछले पांच साल से लगातार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यात्रा की अवधि बढ़ने से अधिक से अधिक यात्रियों को बाबा के दरबार तक पहुंचने का मौका मिलेगा। रियासत में पीएनबी और जेएंडके बैंक की विभिन्न शाखाओं में पंजीकरण प्रक्रिया जारी है।
बैंक शाखाओं से बालटाल और चंदनबाड़ी रूट दोनों के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। पंजीकरण प्रक्रिया में पहले आओ पहले सेवा पाओ की तर्ज पर यात्रियों को बाबा बर्फानी के दर्शन की सुविधा दी जा रही है।