{"_id":"7032e514270c567f5eae91fbd9ddb6bf","slug":"ten-thousand-sit-in-railway-recruitment-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार ने दी रेलवे भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार ने दी रेलवे भर्ती परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 05 Jan 2015 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में भर्ती होने को विभिन्न पदों के लिए रविवार को हुई परीक्षा में देश के विभिन्न राज्यों से आए दस हजार छह सौ परीक्षार्थी बैठे।
विज्ञापन
करीब सोलह हजार परीक्षार्थियों के लिए जम्मू में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह ग्यारह बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक हुई। इसमें जम्मू सहित कोलकाता, अलवर, पानीपत व होशियारपुर आदि शहरों से परीक्षार्थी पहुंचे।
अलवर से प्रमोद शर्मा, पानीपत से लवीश शर्मा ने बताया कि उनका पेपर अच्छा रहा। होशियारपुर से आए करणदीप सिंह ने मैकेनिकल विंग के लिए परीक्षा दी। जम्मू के संजय सिंह ने बताया कि उनका तालाब तिल्लो के स्कूल में सेंटर था और उनकी परीक्षा जेई के लिए थी, जो अच्छी हुई।
विज्ञापन
पठानकोट से आए अमित व अंकुश ने बताया कि उनकी परीक्षा भी अच्छी हुई। कोलकाता से परीक्षा देने जम्मू पहली बार पहुंचे यस पालित ने बताया कि वह रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में पहली बार बैठे हैं। इस बोर्ड परीक्षा में जूनियर इंजीनियर के लिए पेपर देकर खुश हैं।
विज्ञापन
उम्मीद है कि बेहतर परिणाम मिलेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड जम्मूू-कश्मीर के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा सुचारु रूप से हो गई। अब ग्यारह जनवरी को दूसरे चरण की परीक्षा होगी, जिसमें कम परीक्षार्थियों की संख्या है।