{"_id":"53d699148247e2ce5eaa37d9313aced0","slug":"students-protest-against-jammu-university-vc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीएसयू ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीएसयू ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Sun, 12 Oct 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
एनपीएसयू ने शनिवार को यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जम्मू यूनिवर्सिटी में संगठन की इकाई की ओर से गेट के सामने बीए, बीएससी तथा बीकाम पार्ट-1 एवं पार्ट 2 के पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जल्द से जल्द घोषित किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
इसके नतीजे घोषित होने में की जा रही देरी से नाराज विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व एनपीएसयू राज्य प्रधान ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर यूनियन ने नारेबाजी करते हुए वीसी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
यूनियन ने 72 दिनों के अंदर रिजल्ट नहीं घोषित होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।