{"_id":"67330c3bc5cbce6fdfc9536d7ea73d96","slug":"strike-for-damage-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ता सड़कों के खिलाफ मूवमेंट का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ता सड़कों के खिलाफ मूवमेंट का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Tue, 14 Apr 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सड़कों की खस्ता हालत और ट्रैफिक की समस्या के संबंध में जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सोमवार को पीडब्ल्यूडी, आरएंडबी, जेएमसी और इरा मंत्रियों के खिलाफ धरना दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सुनील डिंपल ने कहा कि सड़कों की खस्ता हालत और ट्रैफिक के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि विभाग और सरकार की ओर से खस्ता हाल सड़कों की मरम्मत के लिए कोई भी पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही टोल टैक्स को नहीं रोके जाने के संबंध में जम्मू बंद की कॉल देने की बात कही। सुनील डिंपल ने कहा कि अगर टोल टैक्स बंद नहीं किया गया तो वह जम्मू बंद की कॉल के साथ सरकार के खिलाफ पुरजोर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान डा. शाम स्वरूप, रमेश, सचिन, पीसी कपूर, अजय, राहुल, डा. चुन्नी लाल, संजीव, अनिल, विजय, पप्पू, कुलवंत, शिव कुमार, सतीश, जगदीश मगोत्रा, शाम लूथरा, जोगिंद्र, राजिंद्र, कुलदीप और अन्य सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन