{"_id":"9a6ca7ddb1de7ee590b02cc4b9c28f64","slug":"schoolgirl-kidnapped-in-the-rain-and-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में लिफ्ट के बहाने छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में लिफ्ट के बहाने छात्रा से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Sun, 08 Mar 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने अगवा करने और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शहर के नजदीक गांव में सामने आए इस मामले में छात्रा दसवीं में पढ़ती है।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार घटना दो मार्च की है, जिसके बाद से ही छात्रा को धमकाया जाता रहा। आखिरकार पीडि़ता ने हिम्मत दिखाकर थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय से सटे गांव की रहने वाली छात्रा ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसके अनुसार छात्रा दो मार्च को अगवा कर ली गई। उसे बारिश के दौरान स्कूल जाना था।
विज्ञापन
रास्ते में गांव के ही रहने वाले 27 वर्षीय विनोद कुमार ने छात्रा से कहा कि वह उसकी गाड़ी में बैठ जाए क्योंकि वह स्कूल की तरफ ही जा रहा है। वह स्कूल के पास उसे छोड़ देगा, लेकिन आरोपी उसे शहर के कालीबड़ी इलाके की तरफ ले गया। वहां पर उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर उसे वापस गांव छोड़ दिया।
विज्ञापन
पीडि़ता के अनुसार उसे जान से मारने की धमकियां लगातार मिल रही थीं, जिसकी वजह से वह चार दिन तक घटनाक्रम को लेकर चुप रही। लेकिन छह मार्च को उसने परिवार के सहयोग से शिकायत दर्ज करने की ठान ली। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को काबू कर लिया।
जिला अस्पताल में छात्रा की मेडिकल जांच करवाई गई है। शनिवार को दोपहर बाद छात्रा के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज कर लिए गए।
दो बेटियों का पिता है आरोपी
स्कूली छात्रा को अगवा करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोपी दो बच्चियों का पिता है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसकी पत्नी वर्तमान में गर्भवती है। पेशे से प्रापर्टी डीलर विनोद कुमार को पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के कुछ समय बाद ही काबू कर लिया था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेडिकल जांच की रिपोर्ट आना बाकी है। पीडि़ता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान हो गए हैं। ऐसे में अभियोजन तैयार करने की प्रक्रिया अब तेजी से अंजाम दी जाएगी।