फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rent not deduct

किराया नहीं घटा

Wed, 11 Feb 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 11 Feb 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
rent not deduct

दिनभर माथापच्ची करने के बाद भी किराया कम करने पर सहमति नहीं बन पाई।

विज्ञापन


मंगलवार को परिवहन विभाग ने राज्य स्तरीय बैठक की। इसमें ट्रांसपोर्टरों को भी शामिल किया गया, लेकिन ट्रांसपोर्टर किराया घटाने पर सहमत नहीं दिखे। आज फिर से भी इसे लेकर बैठक होगी और यह अंतिम बैठक होगी।

आज होने वाली बैठक के बाद परिवहन विभाग द्वारा किराया कम करने का प्रस्ताव बनाकर राज्य परिवहन प्राधिकरण को सौंप दिया जाएगा। विभाग ने तय कर लिया है कि बेशक ट्रांसपोर्टर किराया कम करने से सहमत नहीं, लेकिन डीजल के कम हुए दामों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए किराया हर हाल में कम किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अगर डीजल के दाम कम हुए हैं तो पिछले कुछ साल से वाहनों का खर्चा बहुत ज्यादा बढ़ा है। इसलिए किराया कम नहीं होना चाहिए। यह भी कहा कि यदि किराया कम करना है तो वाहनों का बीमा कम किया जाए, चेसिस का दाम कम हो और अन्य परिवहन खर्चे कम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह हुई बैठक में कश्मीर, जम्मू और लद्दाख तीनों संभाग से आए ट्रांसपोर्टरों और तमाम परिवहन विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। परिवहन आयुक्त दिलशाद खान ने बताया कि आज फिर से किराया कम करने को लेकर बैठक होगी। काफी विचार-विमर्श किया गया है।


राज्य के ट्रांसपोर्टरों ने मांग की है कि किराया कम करने के अधिकार परिवहन आयुक्त को दिए जाने चाहिएं, ताकि जब डीजल के दाम बढ़ें तो किराया तत्काल प्रभाव से बढ़े। यदि दाम कम हों तो किराया तत्काल प्रभाव से कम हो जाए। दरअसल, अन्य राज्यों में परिवहन आयुक्तों को अधिकार है कि वह ऐसा कर सकते हैं, लेकिन रियासत में ऐसा नहीं है। इस पर परिवहन आयुक्त का कहना है कि हर एक राज्य का अपना नियम है। यहां किराया कम या बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही तय होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed