{"_id":"d7f70d3ac5b02df5f427be4fd91d90bf","slug":"rejecting-the-proposed-toll-plaza-lakhanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनपुर में टोल प्लाजा का प्रस्ताव खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनपुर में टोल प्लाजा का प्रस्ताव खारिज
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Tue, 11 Nov 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनपुर में नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के निर्माण को राज्य सरकार ने मंजूरी नहीं दी है। हाईवे अथारिटी के प्रस्ताव को रियासत की सरकार ने खारिज कर दिया है। नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) के जम्मू कश्मीर प्रबंध निदेशक आरपी सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
राज्य सरकार के इनकार के बाद जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर राजस्व एकत्रित करने के लिए प्रस्तावित टोल प्लाजा की योजना खटाई में पड़ गई है। एनएचएआई ने लखनपुर से जम्मू तक दो स्थानों पर टोल प्लाजा के लिए ढांचा खड़ा किया लेकिन लोगों के विरोध से दोनों ही प्रयास विफल रहे।
विज्ञापन
इस पर अथारिटी ने टोल प्लाजा शिफ्ट कर लखनपुर में शुरू करने की कवायद शुरू कर दी थी लेकिन अब राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। एनएचएआई के सूत्रों ने बताया कि सेहस्वां में बनाए गए टोल प्लाजा को लखनपुर से नजदीक होने के चलते चलाया नहीं जा सका था।
विज्ञापन
पहले लोगों ने विरोध किया, फिर सरकारी स्तर पर आपत्ति दर्ज हुई। ऐसे में अथॉरिटी को सेहस्वां से टोल प्लाजा का ढांचा उखाड़ना पड़ा। इसके बाद अथारिटी ने लखनपुर में टोल प्लाजा का कामकाज शुरू करने का प्रस्ताव दिया जिस पर कुछ हद तक सहमति भी मिल गई थी लेकिन अब राज्य सरकार ने टोल प्लाजा को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है।
एनएचएआई के प्रबंध निदेशक ने बताया कि सेहस्वां में बनाए गए टोल प्लाजा को तकनीकी कारणों से हटाना पड़ा था। इसके बाद अथारिटी ने लखनपुर में अपना टोल प्लाजा बनाकर राजस्व एकत्रित करने का प्रस्ताव दिया था। पहले चरण की कवायद में लखनपुर की साइट पर सहमति बन गई थी लेकिन अब राज्य सरकार ने मना कर दिया है। अथारिटी टोल प्लाजा का मुद्दा अब सरकार के साथ उच्च स्तर की बातचीत में ही उठाएगा।