फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   refugees protest against gov

पीओजेके रिफ्यूजी उतरे सड़क पर

Sat, 04 Apr 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 04 Apr 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
refugees protest against gov

केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए वित्तीय पैकेज का लाभ न मिलने से नाराज पीओजेके रिफ्यूजियों  ने शुक्रवार को प्रेस क्लब के बाहर एकजुट होकर राज्य सरकार व पीआरओ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी की। रिफ्यूजियों का कहना था कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है तब तक आवाज बुलंद की जाती रहेगी।

विज्ञापन


जम्मू एंड कश्मीर पीओजेके डीपी फ्रंट 1947, 1965, 1971 के प्रधान रशपाल सिंह के नेतृत्व में रिफ्यूजियों ने प्रेस क्लब के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान रशपाल सिंह ने बताया कि 2002 में केंद्र सरकार की तरफ से पीओजेके रिफ्यूजियों को राहत प्रदान करने के लिए वित्तीय पैकेज का ऐलान किया गया था।
विज्ञापन


रिफ्यूजियों के प्रत्येक परिवार को राशि के साथ जमीन की सुविधा उपलब्ध करवाई जानी थी, लेकिन आज तक सभी परिवारों को यह सुविधा नहीं मिल सकी है। चंद लोग ही इस सुविधा को हासिल कर पाए हैं। जिन लोगों को यह सुविधा दी गई है। उसमें पूरी तरह से नियमों की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआरओ की तरफ से गलती को सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। रिफ्यूजी वर्षों से पीआरओ के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। सिवाय आश्वासनों के कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। राज्य सरकार ने भी उनकी परेशानी की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है।


प्रदर्शन करके अपनी बात को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर जल्द मांग को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed