{"_id":"b57e37fdc65577346f0778f9ead52d65","slug":"peoples-protest-against-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Sun, 04 Jan 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
कुछ दिन पहले हुई मारपीट के आरोपी को अब तक नहीं पकड़े जाने से गुस्साए गांव पंडराड़ के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां तक कि कठुआ पुलिस थाने में पहुंचकर ग्रामीणों ने आरोपी को न पकड़ने का कारण पूछा।
विज्ञापन
थाने से कोई जवाब नहीं मिला तो वह नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुलिस का यही रवैया रहा तो उन्हें मजबूरन उग्र रुख अपनाना होगा।प्रदर्शन में शामिल एवं मारपीट में घायल सूरम सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले जब वह अपने ट्यूबवेल पर जा रहे थे तो कुछ युवकों ने उनके साथ गालीगलौज की।
विज्ञापन
जब इसका विरोध किया तो वह मारपीट के लिए टूट पड़े। उन्होंने हमला कर घायल कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की तो मामला दर्ज कर लिया गया, लेकिन अब तक आरोपी को पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी राजेश ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के दो दिन के बाद भी आरोपी को नहीं पकड़ा जबकि आरोपी गांव में ही है। उन्होंने कहा कि शनिवार को जब वह थाने में इसका कारण पूछने के लिए आए तो उन्हें बाद में आने को कहा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस से उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा है।
अगर पुलिस आरोपी को पकड़ती नहीं है तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।